प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग से चलते पति की हत्या

फरीदाबाद में पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

हाथरस के गोपाल चौधरी की फरीदाबाद में चाकू से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी काजल और उसके कथित प्रेमी योगेंद्र पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

फरीदाबाद में पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग से चलते पति की हत्या |

हाथरस: हाथरस के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल की फरीदाबाद में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल की पत्नी काजल पर अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का निवासी गोपाल चौधरी फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई थी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। 

शादी को हो चुके थे 15 साल

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को करीब 15 साल हो चुके थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, काजल की पहले पति से भी एक बेटी बताई जा रही है। इस तरह गोपाल पर कुल चार बच्चों की जिम्मेदारी थी। स्थानीय पुलिस और परिजनों के मुताबिक, काजल का कुंवरपुर गांव निवासी योगेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि गोपाल को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई।
आरोप है कि 2 दिन पहले काजल अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ फरीदाबाद पहुंची और वहां गोपाल की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। 

परिजनों को खून से लथपथ हालत में मिला गोपाल का शव

वारदात के बाद योगेंद्र के फरार होने की बात सामने आई है। बेटी के फोन करने पर परिजन मकान पर पहुंचे, जहां गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार रात गोपाल का शव कुंवरपुर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- चावला गोलीबारी मामले में हाजी वसीम को राहत, कड़कड़डूमा कोर्ट ने दी जमानत
 

Related to this topic: