भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाहरी इलाकों में इन दिनों बाघ की गतिविधि देखी जा रही है...
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाहरी इलाकों में इन दिनों बाघ की गतिविधि देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। बैरसिया रोड के आस-पास स्थित लगभग 7 गांवों में भारी दहशत का माहौल है। पिछले 10 दिनों में बाघ ने इलाके में 5 गाय और भैंसों का शिकार किया है।
आस-पास के गांवों में दहशत
बाघ की गतिविधि से कनेरा, करोंदखुर्द, कड़ैया, छापर और इनके आस-पास के अन्य गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। बाघ के डर से ग्रामीणों ने रात के समय अपने आने-जाने के रास्ते बदल लिए हैं। लोग मुख्य रास्तों के बजाय 5 से 6 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई हलचल
सोशल मीडिया और संचार माध्यमों पर प्रसारित वीडियो में टाइगर को रात के अंधेरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह फुटेज रिहायशी इलाकों के करीब की बताई जा रही है, जिससे वन विभाग की चिंता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट
बाघ की लगातार सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और बाघ को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की मांग की है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं और पालतू जानवरों को बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-moves-to-revoke-citizenship-12-charged-including-indian/203295