कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी में करीब 12 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
शिवपुरी {मध्य प्रदेश}: कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी में करीब 12 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला गीता आदिवासी, पत्नी सीताराम आदिवासी को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
12 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद
परिजनों के अनुसार, सीताराम आदिवासी के पास करीब 12 बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसके चलते लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के दौरान सुक्का सिंह, मेजर सिंह, धारा सिंह और हैप्पी सिंह ने महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
घायल महिला और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण महिला के साथ मारपीट की गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद और मारपीट के आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़े: चलती बाइक में अचानक लगी आग, कूदकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने बचाई जान