प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आत्महत्या के प्रयास से मचा हड़कंप

शिवपुरी एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और FIR दर्ज न होने का आरोप

शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

शिवपुरी एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास दहेज प्रताड़ना और fir दर्ज न होने का आरोप

Shivpuri SP Office |

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को बचा लिया। इसके बाद उसे समझाइश देकर शांत कराया गया।

दहेज प्रताड़ना और FIR दर्ज न होने का आरोप

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कई दिनों से अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, रुपये और जेवर हड़पने तथा घर से बेदखल करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही थी। महिला का आरोप है कि फिजिकल थाना और महिला थाना में शिकायत देने के बावजूद उसकी FIR दर्ज नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

रुपये-जेवर हड़पने और घर से निकालने की शिकायत

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से सास, ननद, ननदोई और देवर द्वारा मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर सास ने अपने पास रख लिए हैं और अब उसे पति सहित घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।

न्याय नहीं मिलने से उठाया आत्मघाती कदम

महिला ने आवेदन में यह भी कहा है कि उसके पति को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जा रही है और परिवार की जान को खतरा है। इसी मामले में न्याय नहीं मिलने से आहत होकर उसने एसपी कार्यालय के कंट्रोल रूम में आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी और उसके आवेदन पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ाया डॉक्टर, खरगौन और श्योपुर में भी एक साथ नौकरी करने का खुलासा

Related to this topic: