प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी से इनकार पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती

प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों समझाने के बाद उतरी नीचे; मचा हड़कंप

देवभूमि उत्तराखंड के लालकुआं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पड़ोस के युवक से शादी करने की जिद में 33 हजार केवीए की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई।

प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती घंटों समझाने के बाद उतरी नीचे मचा हड़कंप

Woman Climbs High-Tension Pole After Lover Refuses Marriage |

लालकुआं: देवभूमि उत्तराखंड के लालकुआं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पड़ोस के युवक से शादी करने की जिद में 33 हजार केवीए की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़ा देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने काफी समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा।

पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग का दावा

जानकारी के मुताबिक, किच्छा के हल्द्वानी बाईपास के पास रहने वाली युवती का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लंबे समय से युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि युवक भी काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा था।

शादी से इनकार के बाद नाराज हुई युवती

बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती नाराज हो गई और उसने शादी करने की जिद पकड़ ली। बात बढ़ने पर वह आज सुबह रेलवे लाइन के पास पहुंची और वहां लगे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई।

पोल पर चढ़ते ही मची अफरा-तफरी

युवती को हाईटेंशन पोल पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को बमुश्किल पोल से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि इस दौरान युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवती हाईटेंशन पोल पर चढ़ी दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में चावल वितरण पर AAP का बड़ा आरोप, 22 हजार करोड़ की अनियमितता का दावा

Related to this topic: