जमुई: जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत खैरन गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। शौच के लिए घर से बाहर निकली 61 वर्षीय माया देवी की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई।
जमुई {बिहार}: जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत खैरन गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। शौच के लिए घर से बाहर निकली 61 वर्षीय माया देवी की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका की पहचान संत कुमार यादव की पत्नी माया देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने कोबरा के डंसने का जताया शक
परिजनों के अनुसार, माया देवी रोज की तरह बुधवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। जब तक वह कुछ समझ पातीं, सांप वहां से निकल चुका था। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत कोबरा सांप के डंसने से हुई।
पुलिस ने कराई पोस्टमार्टम की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माया देवी की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े: महासमुंद के जंगल में तीन दंतैल हाथियों की दस्तक, 10 गांवों में हाई अलर्ट जारी