प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत

समस्तीपुर के सवेरा अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर के हसनपुर स्थित सवेरा अस्पताल में 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

समस्तीपुर के सवेरा अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Woman Dies at Samastipur Hospital, Family Alleges Medical Negligence |

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के बाजार के इमली चौक स्थित सवेरा अस्पताल में इलाज के दौरान एक 30 वर्षीय महिला राज कुमारी देवी, पति कैलाश साहू, निवासी धोबलिया गांव, वार्ड संख्या-1 की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन काफी आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हो हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। 

अस्पताल में जमकर तोड़फोड़

गुरुवार की देर रात अस्पताल में तोड़फोड़ की गई।बताया गया हैं कि मृतका राजकुमारी देवी के चार बच्चे हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीण अवैध सवेरा अस्पताल पहुंचे जहां सभी लोगों ने एकजुट होकर राज कुमारी देवी के इलाज में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

आवेदन नहीं मिलने पर कार्रवाई टली

वहीं अस्पताल में मरीज की मौत और तोड़फोड़ की घटना का सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ले कर वापस लौट गई। इस संबंध में हसनपुर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया गया, आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कारवाई की जाएगी, 15 घंटे बाद आज शुक्रवार को उक्त अवैध सवेरा अस्पताल के प्रबंधक एवं मृतिका के परिजनों के बीच पैसे का लेनदेन के बाद मामला सुलझा। 

नहीं हुआ पोस्टमार्टम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग ₹200000 अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मृतिका के परिजनों को दिया गया जिसके बाद सबको लेकर परिजन अपने घर चले गए, इस मामले में किसी तरह का आवेदन थाना में नहीं दिया गया और ना ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताते चले कि हसनपुर प्रखंड के विभिन्न अवैध अस्पतालों में इस तरह की घटना आए दिन होते रहती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक इस पर कोई कड़ी कार्रवाई करने में असफल रही है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में ढाई साल के मासूम का शव नहर की झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका

Related to this topic: