घाटमपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीता सचान पत्नी मनोज सचान पर एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में तहरीर दी है।
कानपुर नगर {उत्तर प्रदेश}: घाटमपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीता सचान पत्नी मनोज सचान पर एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में तहरीर दी है। बमरौली घाट निवासी चांदनी सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके पति के बारे में फर्जी वीडियो बनाकर सामाजिक छवि धूमिल की जा रही है और रुपयों की मांग की जा रही है।
फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप
बताते चलें कि प्रार्थिनी चांदनी सिंह पत्नी शेखर ठाकुर निवासी बमरौली घाट ने थाना प्रभारी घाटमपुर को दी गई तहरीर में कहा है कि सीता सचान नाम की सोशल मीडिया आईडी से उनके पति के संबंध में कथित रूप से फर्जी एवं भ्रामक वीडियो बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि पहले वीडियो बनाए जाते हैं फिर रुपये की मांग की जाती है और रुपये न देने पर बदनाम करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।
डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग
प्रार्थिनी ने आईडी, उससे जुड़े वीडियो, पोस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: नाड़ी पर हाथ रखा और बता दी दिल की हालत, पौने छह साल की कृतिका ने डॉक्टरों को चौंकाया