प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चलती ट्रेन के अंदर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

अमेठी में पद्मावत एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

पद्मावत एक्सप्रेस में दिल्ली से घर लौट रही गर्भवती महिला ने रात 1:05 बजे बच्चे को जन्म दिया। महिला यात्री और आरपीएफ सिपाही ने मदद की।

अमेठी में पद्मावत एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Woman Gives Birth Aboard Padmavat Express in Amethi |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी में पद्मावत एक्सप्रेस में देर रात एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। दिल्ली से अपने घर लौट रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रात करीब 1:05 बजे ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने आगे आकर प्रसव कराने में मदद की। इस दौरान रास्ते में आरपीएफ की महिला सिपाही ने भी महिला की सहायता की। घटना के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

दिल्ली से प्रतापगढ़ लौट रही थी गर्भवती महिला

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा निवासी निर्मला (25) दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस के जरिए अपने घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की स्थिति को देखते हुए ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मदद की। इसी दौरान एक महिला यात्री आगे आई और रात करीब 1:05 बजे चलती ट्रेन में ही निर्मला का प्रसव कराया। इसके बाद महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया।

महिला यात्री और आरपीएफ की महिला सिपाही ने की मदद

निर्मला ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने उनकी डिलीवरी कराई। इसके बाद रास्ते में आरपीएफ की महिला सिपाही ने भी उनकी मदद की। अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा का उपचार जारी

अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में निर्मला का उपचार किया जा रहा है। जच्चा और बच्चा दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं, चलती ट्रेन में महिला यात्री द्वारा प्रसव कराने और आरपीएफ की महिला सिपाही की ओर से की गई मदद की सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें:   रायबरेली में 42 किलो अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 60 हजार रुपये की आतिशबाजी बरामद

Related to this topic: