प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में महिला की मौत

बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, वाराणसी में बेटे को स्कूल छोड़कर घर आते समय हुआ हादसा

वाराणसी में बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला की बस की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत वाराणसी में बेटे को स्कूल छोड़कर घर आते समय हुआ हादसा

Woman Killed After Being Hit by Bus in Varanasi |

वाराणसी,(उत्तर प्रदेश)। शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय जौनपुर से वाराणसी आ रही एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला बस के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

बेटे को स्कूल में छोड़ कर घर लौट रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह अपने 10 वर्षीय बेटे को पास के एक निजी स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गईं।

महिला के पास से बरामद हुई स्कूल फीस की रसीद 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश क्षेत्र में वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते पुलिस पहले से तैनात थी, जिसके चलते तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला के पास से स्कूल फीस की रसीद बरामद की, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

 बस चालक मौके से फरार 

शिवपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे 'जगत के नाथ', जानिए रथ यात्रा का धार्मिक महत्व

Related to this topic: