प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

सहारनपुर में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Saharanpur News |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिला के थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र से महिला को कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

बेहोशी का फायदा उठाकर कथित रूप से किया दुष्कर्म 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि खजूरतला हाशिम चौक निवासी अनस ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। 

अमन पैलेस के पास घेराबंदी कर आरोपी अनस को किया गया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने चिलकाना रोड स्थित अमन पैलेस के पास घेराबंदी कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मामले की आगे की कार्रवाई न्यायालय और विवेचना के आधार पर होगी।

ये भी पढ़ें- लॉक अप सीजन 2' में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री, शो में बढ़ेगा नया ड्रामा
 

Related to this topic: