प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रिश्तों को शर्मसार करने वाला आरोप

इटावा में 'चाचा' पर छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने से परेशान युवती पहुंची एसएसपी कार्यालय

जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती अपनी मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची और गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।

इटावा में चाचा पर छेड़छाड़ का आरोप कार्रवाई न होने से परेशान युवती पहुंची एसएसपी कार्यालय

Woman Seeks Justice in Jaswantnagar Molestation Case |

इटावा (उत्तर प्रदेश)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती अपनी मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंची और गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। पीड़िता ने कहा कि वह दुकान जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

युवती का आरोप है कि घटना के बाद उसने थाना जसवंतनगर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे निराश होकर वह अपनी मां के साथ सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नियमानुसार कार्रवाई का मिला आश्वासन

पीड़िता का कहना है कि कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़े हुए हैं और उसे लगातार भय व मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय दिलाने की भी अपील की। एसएसपी कार्यालय में शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है। 

यह भी पढ़ें: ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम और रक्षा सहयोग सहित भारत-इंडोनेशिया में हुए 20 समझौते

Related to this topic: