प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत

जैसलमेर में पेट्रोल डालकर महिला को जलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत

जैसलमेर जिले में ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने के कारण गंभीर रूप से झुलसी महिला की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जैसलमेर में पेट्रोल डालकर महिला को जलाने का आरोप उपचार के दौरान मौत

खुहड़ी थाना जैसलमेर |

जैसलमेर (राजस्थान)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने से करीब 90 प्रतिशत झुलसी महिला की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतका की पहचान सरकारी स्कूल शिक्षक पूरखाराम भील की बेटी के रूप में

खुहड़ी थानाधिकारी भागूराम ने बताया कि घटना 21 सितंबर की रात कोरवा गांव में हुई थी। मृतका की पहचान सरकारी स्कूल शिक्षक पूरखाराम भील की बेटी हिना के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि हिना को उसके ससुराल पक्ष के सदस्यों ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वह करीब 90 प्रतिशत झुलस गई थी और जोधपुर में उसका उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में हिना के पति, सास, ससुर और ननद को घटना से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ें: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी में सेमीफाइनल में जगह पक्की की

 

Related to this topic: