प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाथरूम की दीवार फांदकर 17 वर्षीय किशोरी से...

बाथरूम की दीवार फांदकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 5 महीने तक करता रहा शोषण

रतलाम। जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर...

बाथरूम की दीवार फांदकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म 5 महीने तक करता रहा शोषण

बाथरूम की दीवार फांदकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 5 महीने तक करता रहा शोषण |

रतलाम। जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक शादीशुदा युवक बीते करीब 5 महीनों से किशोरी का शोषण कर रहा था।

दीवार फांदकर बाथरूम में घुसता था, जान से मारने की धमकी देता

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक बाथरूम की दीवार फांदकर घर में घुसता था और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके डर से किशोरी लंबे समय तक चुप रही।

किशोरी की तबीयत बिगड़ी, तब मामले का खुलासा हुआ

मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी और जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: