प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुशीनगर को सीएम योगी की बड़ी सौगात

सीएम योगी ने कुशीनगर में ₹525 करोड़ की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में ₹525 करोड़ की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।

सीएम योगी ने कुशीनगर में ₹525 करोड़ की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Yogi Adityanath Launches ₹525 Crore Development Projects in Kushinagar |

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में ₹525 करोड़ की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। 

इंसेफेलाइटिस पर किया निर्णायक नियंत्रण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुशीनगर इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार), पिछड़ेपन और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं के लिए जाना जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार की प्रभावी रणनीति और निरंतर प्रयासों से इस चुनौती पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वच्छता, टीकाकरण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

मुसहर परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ा गया

सीएम ने कहा कि जो लोग वर्षों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करते रहे, उन्होंने मुसहर समाज जैसे वंचित वर्गों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा। वर्तमान सरकार ने ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। मुसहर परिवारों को पक्के आवास, भूमि के पट्टे, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, निःशुल्क राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे उनमें सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्र भारत के समान अधिकार प्राप्त नागरिक होने का आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

जेवर व गया से जोड़ा जाएगा कुशीनगर एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर को कनेक्टिविटी, पर्यटन, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर व गया से जोड़ने की तैयारी चल रही है। नए विमान उपलब्ध होने के बाद यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। खड्डा क्षेत्र में नारायणी नदी पर लगभग ₹800 करोड़ की लागत से नए सेतु का निर्माण कराया गया है, जबकि रामकोला-कसया मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी जल्द मंजूर किया जाएगा।

कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। यहां इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। केला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टिश्यू कल्चर लैब की आधारशिला रखी गई है। निवेश और रोजगार अब केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कुशीनगर और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में भी ये तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के सौंदर्यीकरण व पुनरुद्धार का कार्य कराया जा रहा है। कुशीनगर में रामाभार स्तूप के निकट बौद्ध घाट तथा हिरण्यवती नदी के किनारे पर्यटक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

सीएम ने की समाजवादी पार्टी की तीखी आलोचना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी  की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो लोग नौजवानों का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे अयोध्या, मथुरा व काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। ये लोग मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसे को हजम कर जाते थे। मंदिरों पर कब्जा करवाते थे। आज उन्हीं मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है, सौंदर्यीकरण हो रहा है। मंदिरों का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च करने वाले लोगों का विकास पर बात करना शोभा नहीं देता।

इन लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र:

  • आशा देवी (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)
  • संजू (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)
  • लालती देवी, सुनैना देवी, किरन उपाध्याय, परमावती देवी, सेहरुन्निसा (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक)
  • राजू प्रजापति (कृषि यंत्र के लिए चाबी)
  • सूरज कुमार यादव (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चेक)
  • नर्वदा देवी (सिलाई मशीन) 
  • रंजना देवी (प्रशस्ति पत्र) 
  • फनीश तिवारी (किसान क्रेडिट कार्ड चेक) 
  • अखिलेश सिंह (किसान क्रेडिट कार्ड चेक)

यह भी पढ़ें: पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया नशा मुक्त हरियाणा का नारा, केमिस्टों को बताया स्वास्थ्य का प्रहरी

Related to this topic: