प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी रविवार को करेंगे हाथरस-आगरा का दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 28 जून को हाथरस और आगरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी रविवार को करेंगे हाथरस-आगरा का दौरा विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

फाइल फोटो |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

हाथरस दौरे के बाद मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां वह आयुक्त सभागार में आयोजित आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा करेंगे। आगरा से लौट कर मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की समीक्षा बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस-यूकेडी गठबंधन की चर्चा तेज, क्या बदलेगा चुनावी गणित?

Related to this topic: