प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी

फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया युवक

बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने और घर से करीब 7 लाख रुपये के जेवर व नकदी गायब होने का मामला सामने आया है।

फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया युवक

फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी का युवक पर लगा आरोप |

बांदा: एक पिता की आंखों के सामने उसका घर उजड़ गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इतना ही नहीं घर में लाखों की चोरी भी की गई। बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पिता ने अब पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाई है।

बेटी की फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहा था आरोपी

बता दें, पूरा मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी की फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देता था। इसी धमकी और बहकावे के जरिए उसने बेटी को अपने जाल में फंसाया और कथित तौर पर घर से जेवर व नकदी लाने के लिए कहा।

खाने में कुछ खिलाकर किया गया बेहोश

पिता के मुताबिक, 19 अगस्त की रात परिवार के खाने में कुछ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया गया। जब सुबह आंख खुली तो घर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। आरोप है कि घर से करीब 5 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद गायब थे और उनकी नाबालिग बेटी भी घर पर नहीं थी।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा...

परिजन लगातार बेटी की तलाश में भटकते रहे हैं। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी जब शिकायत लेकर बदौसा थाने पहुंची तो उसके बताए अनुसार प्रार्थना पत्र दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पिता की मांग है कि नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 

ये भी पढ़ें- रामनगर में सवर्ण समाज ने निकाली जन जागरण पदयात्रा, यूजीसी एक्ट वापस लेने और आरक्षण में बदलाव की उठी मांग
 

Related to this topic: