प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सोशल मीडिया पर हथियार चमकाना पड़ा भारी

सुगौली में देसी कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुगौली में देसी कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Youth Arrested After Gun Video Goes Viral |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के माली गांव के नरेश कुमार रूप में हुई है।

छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुगौली पुलिस ने जांच शुरू की और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया।

वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध हथियार रखने वालों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और उसका प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: डिंडोरी में मुख्य बाजार में कार का कांच तोड़ उड़ाए ₹40 हजार

Related to this topic: