प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन में दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय नरेश उर्फ नरसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पीसी रिमांड पर लिया गया है।

डीडवाना-कुचामन में दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Youth Arrested in Rape Case, Accused of Threats |

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान)। डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश उर्फ नरसी (20) निवासी खारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ गलत काम करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) प्राप्त किया है।

9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने कुचामन सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि खारिया निवासी नरेश उर्फ नरसी पुत्र किशन लाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

मुखबिर और तकनीकी संसाधनों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा और उप पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी को ग्राम खारिया से दस्तयाब किया गया। अनुसंधान के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस गंभीर

थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में निष्पक्ष अनुसंधान जारी है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   इटावा में नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी 3 महीने से फरार

Related to this topic: