प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की...

रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, युवक के शरीर के हुए दो टुकड़े

रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 04 पर शुक्रवार दोपहर एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ...

रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश युवक के शरीर के हुए दो टुकड़े

रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, युवक के शरीर के हुए दो टुकड़े |

रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 04 पर शुक्रवार दोपहर एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे युवक का पैर फिसला और वह युवक रेलगाड़ी और पटरी के बीच आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में भी कैद हो गई। 

गोल्डन टेंपल मेल की चपेच में आया युवक

​जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे की है। गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल प्लेटफार्म से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​मृतक की पहचान दाऊद अयाज बेग के रूप में हुई है

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान दाऊद अयाज बेग (40) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली (जोगी नवादा, शेर अली गोटिया) का निवासी था।

बैग की जांच में मिले कपड़े व चार लाख रुपये

पुलिस को मृतक के बैग की तलाशी के दौरान कपड़े और आधार कार्ड के साथ 4 लाख रुपये नगद मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतक के पास से यात्रा का कोई टिकट बरामद नहीं हुआ है।

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

​​चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी काल

सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि मृतक ने लापरवाहीपूर्वक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की थी। घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया था, जिसे तकनीकी जांच के बाद रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indore-hc-double-meaning-shayari-not-a-crime/156726

Related to this topic: