प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुरवा फॉल पर पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष

पुरवा फॉल क्षेत्र में युवक को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा, मारपीट का VIDEO वायरल

पुरवा फॉल क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुरवा फॉल क्षेत्र में युवक को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा मारपीट का video वायरल

Youth Brutally Beaten Over Old Enmity Near Purwa Fall |

रीवा (मध्यप्रदेश)। पुरवा फॉल क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि कुछ युवक एक साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक को जमीन पर गिराकर घसीटते हुए पीटा गया।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पांच युवक पुरवा फॉल क्षेत्र में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। मुलाकात होने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

युवक को घेरकर पीटने का आरोप

शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान अभिषेक को घेर लिया गया और अंकित कोलौरा, ज्ञानू यादव सहित अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और घसीटते हुए पीटा। मारपीट में अभिषेक को चोटें आई हैं।

बीच-बचाव की कोशिश, फिर भी नहीं रुका विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अभिषेक को चोटें आ चुकी थी। विवाद के दौरान काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस कुछ युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पहले से एक-दूसरे को जानते थे युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकित कोलौरा और अभिषेक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर मारपीट और जहर देने का आरोप, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related to this topic: