प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

24 घंटे पेड़ पर रहा युवक, बाद में उतरा

सिंगरौली में 24 घंटे पेड़ पर डटा रहा युवक, प्रशासन के आश्वासन के बाद उतरा नीचे

जिले के गजरा बहरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक आदिवासी युवक के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सिंगरौली में 24 घंटे पेड़ पर डटा रहा युवक प्रशासन के आश्वासन के बाद उतरा नीचे

Law And Order |

सिंगरौली {मध्यप्रदेश}: जिले के गजरा बहरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक आदिवासी युवक के विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। राजस्व विभाग की टीम जब बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की चेतावनी

विरोध के बीच मानसिंह नामक युवक एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक के इस कदम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी।

50 वर्षों से रहने का किया दावा

ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं। युवक ने प्रशासन से मांग की कि यदि उन्हें वहां से हटाया जाता है तो पहले उनके पुनर्वास और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। युवक के पेड़ पर चढ़ने और ग्रामीणों के विरोध के बाद राजस्व विभाग की टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। इसके बाद पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा बनी रही।

रातभर पेड़ पर ही डटा रहा युवक

गुरुवार से शुरू हुआ विरोध शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। युवक करीब 24 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा, जबकि ग्रामीण और परिजन लगातार उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। शुक्रवार सुबह प्रशासन और पुलिस के अधिकारी फिर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसकी समस्याएं सुनीं और नियमानुसार उचित कार्रवाई तथा समाधान का भरोसा दिया।

समझाइश के बाद नीचे उतरा युवक

लंबी बातचीत और आश्वासन के बाद युवक आखिरकार पेड़ से नीचे उतर गया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है और संबंधित पक्षों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: राजनांदगांव के कन्हारपुरी स्कूल की बदहाली, बरसात में बढ़ा हादसे का खतरा

Related to this topic: