प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाणसागर नहर में डूबने से युवक की मौत

रीवा में बाणसागर नहर में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर शव निकाला

रीवा के रतहरा स्थित बाणसागर नहर में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।

रीवा में बाणसागर नहर में डूबने से युवक की मौत sdrf ने रेस्क्यू कर शव निकाला

Youth Dies After Drowning in Rewa Bansagar Canal, SDRF Recovers Body |

रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा स्थित बाणसागर नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहर के तेज बहाव में डूबने से 29 वर्षीय युवक कौशलेन्द्र शर्मा की अकाल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर अगले दिन सुबह शव को नहर से बाहर निकाला।

नहर में गिरने की सूचना पर पुलिस ने शुरू किया बचाव अभियान

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 अगस्त की शाम लगभग 7:00 बजे की है। समान थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रतहरा बाणसागर नहर में एक व्यक्ति अचानक गिर गया है। सूचना मिलते ही समान थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा और मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

SDRF की टीम ने शव बाहर निकालकर कराया पोस्टमार्टम

सघन खोजबीन के बाद अगले दिन यानी आज सुबह SDRF की गोताखोर टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

युवक के नहर में गिरने के कारणों की जांच जारी

युवक नहर में किस परिस्थिति में गिरा, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध नियंत्रण अभियान में 50 गिरफ्तार और 870 लीटर शराब बरामद

Related to this topic: