जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम कर रहे सोनू गौतम की करंट की चपेट में आने के बाद नीचे गिरने से मौत हो गई।
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को बिजली के खंभे पर काम कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है।
बिजली का काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा था युवक
जानकारी के मुताबिक शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सोनू गौतम पुत्र लालता गौतम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह बिजली का काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
युवक की मौत से परिवार में मातम
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पुलिस व बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पेट्रोल पंप पर जल्दी पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद, जमकर मारपीट