प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन महाकाल मंदिर के सामने युवक की लाश

उज्जैन महाकाल मंदिर के सामने होटल में युवक की लाश, साथी बिल देकर फरार! हत्या के एंगल से जांच तेज

उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र के एक होटल में 38 वर्षीय युवक का शव मिला। उसका साथी होटल का बिल चुकाकर फरार हो गया। पुलिस हत्या समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

उज्जैन महाकाल मंदिर के सामने होटल में युवक की लाश साथी बिल देकर फरार हत्या के एंगल से जांच तेज

Youth Found Dead in Ujjain Hotel, Companion Flees; Murder Suspected |

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब महालोक स्थित नीलकंठ द्वार के सामने एक होटल के कमरे से 38 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने साथी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। घटना के बाद उसका साथी होटल का पूरा बिल चुकाकर अचानक फरार हो गया, जिसके चलते पुलिस को मामले में अनहोनी की आशंका है। फिलहाल पुलिस हत्या समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

साथी के अचानक फरार होने से बढ़ा शक

मुकेश 1 सितंबर को अपने साथी विनीत गोयल के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और करीब दो दिन तक वहीं रुके। होटल स्टाफ के मुताबिक, दोनों शराब पीकर होटल से आते-जाते थे। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 3 सितंबर को विनीत ने अचानक होटल का पूरा बिल चुकाया और बिना किसी को बताए वहां से चला गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह मुकेश के कमरे से तेज बदबू आने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे में मिला शव, एफएसएल टीम ने की जांच

पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर मुकेश का शव मिला। शव से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई। महाकाल थाना पुलिस अब मौत की वजह के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर विनीत होटल का पूरा बिल चुकाकर अचानक क्यों चला गया। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और विनीत गोयल की तलाश में पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामला संदिग्ध है और हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी चेला गिरफ्तार, नकदी और सोना-चांदी बरामद

Related to this topic: