प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी में पहुंचे युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

शादी समारोह में गए युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या,हिरासत में लिए गए दो दोस्त

शिवपुर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खजरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई।

शादी समारोह में गए युवक की पत्थर से कुचलकर हत्याहिरासत में लिए गए दो दोस्त

Youth Killed at Wedding Function, Two Friends Detained |

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। शिवपुर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खजरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। घटनास्थल से खून से सना पत्थर और खाली शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक के साथ आए दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शिवपुरी शहर का रहने वाला था मृतक

जानकारी के मुताबिक सुशील उर्फ शिम्पल उपाध्याय शिवपुरी शहर के गौशाला क्षेत्र का रहने वाला था और शिवपुरी शहर गुना बायपास स्थित सूर्या होटल में काम करता था। उसी होटल में शेषराम गुर्जर और कल्लू आदिवासी भी कार्यरत थे। तीनों आपस में दोस्त थे। बताया गया है कि कल्लू आदिवासी ग्राम बंगला थाना बामौरकला का रहने वाला है। उसकी बेटी अपनी ननिहाल खजरा गांव में रहती है, जहां रविवार को शादी समारोह आयोजित था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल्लू, सुशील और शेषराम शिवपुरी से खजरा गांव पहुंचे थे।

रात में शराब पार्टी, दोपहर में मिला शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार रात तीनों युवक गांव के बाहर गए थे, जहां उन्होंने शराब पार्टी की। इसके बाद सोमवार दोपहर सुशील उपाध्याय का शव गांव के बाहर मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से खून से सना पत्थर और खाली शराब की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई।

दो दोस्तों को लिया हिरासत में

हत्या किन कारणों से हुई और वारदात में कौन शामिल है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के साथ आए दोनों युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर से एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पिपराकोठी पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार