प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायबरेली में मंगलवार रात सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार अरविंद लोध की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा |

रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 27 वर्षीय अरविंद पुत्र मथुरा लोध के रूप में हुई है, जो डलमऊ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव का रहने वाला था। अरविंद एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। 

युवक की मौत के बाद चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार रात अरविंद अपनी बाइक से किसी जरूरी काम से जा रहा था। इसी दौरान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ​घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज कोतवाली पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें- UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 3 नई साइटें शामिल, बाराटांग आइलैंड और छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली जगह
 

Related to this topic: