प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

घायल को बाइक से इमरजेंसी वार्ड तक ले गए युवक

घायलों को बचाने के लिए खंडवा के सरकारी अस्पताल में हुआ '3 इडियट्स' जैसा सीन

जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर लोगों को आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के उस सीन की याद आ गई।

घायलों को बचाने के लिए खंडवा के सरकारी अस्पताल में हुआ 3 इडियट्स जैसा सीन

Youth Ride Bike Into Hospital Ward to Save Accident Victims |

खंडवा। जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर लोगों को आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के उस सीन की याद आ गई, जिसमें फिल्म का पात्र (राजू के पिता) को बाइक पर बैठाकर सीधे अस्पताल के अंदर ले जाया जाता है।

पालमूद माल मार्ग पर हुई थी दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Mundi Community Health Center) के अंतर्गत आने वाले पालसूद माल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई। राजकुमार और भूरू नाम के दो युवक अपनी बाइक से मेला घूमने जा रहे थे, तभी रास्ते में रेलवे फाटक के पास एक ऊंचे स्पीड-ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

नहीं किया स्ट्रेचर का इंतजार, सीधे वार्ड में घुसाई बाइक

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही तड़पने लगे। तभी वहां से गुजर रहे दो अन्य राहगीर युवकों ने घायल युवकों की हालत देखी और बिना समय गंवाए मदद के लिए आगे आए। हादसे के बाद मददगार युवकों ने न तो एम्बुलेंस का इंतजार किया और न ही अस्पताल पहुंचकर स्ट्रेचर मांगा। वे घायलों को बाइक पर ही बैठाकर सीधे अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे के अंदर तक बाइक घुसा दी।

डाक्टर ने दिया समय पर इलाज

त्वरित निर्णय: मदद करने वाले युवकों का उद्देश्य केवल घायलों की जान बचाना था, इसलिए उन्होंने औपचारिकताओं में समय बर्बाद नहीं किया। जैसे ही बाइक वार्ड के अंदर पहुंची, वहां मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तुरंत घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर अस्पताल लाने में थोड़ी भी और देरी होती, तो स्थिति नाजुक हो सकती थी। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल

इस घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उन युवकों की सूझबूझ और तत्परता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, अस्पताल परिसर के अंदर बाइक ले जाना सुरक्षा की दृष्टि से चर्चा का विषय है, लेकिन 'जान बचाने' के नेक इरादे के सामने हर कोई इसे एक साहसिक कदम मान रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/5-dead-lizards-found-in-pmay-water-tank-panic-among-1300-families/147701

PM आवास की पानी की टंकी में मिलीं 5 मरी हुई छिपकलियां, 1300 परिवारों में दहशत

Related to this topic: