प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजियाबाद स्टेशन पर युवक को खंभे से बांधा

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर खंभे से बांधा गया युवक, मोबाइल चोरी के आरोप पर जीआरपी ने दी सफाई

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में खंभे से बांधने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि चोरी की कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर खंभे से बांधा गया युवक मोबाइल चोरी के आरोप पर जीआरपी ने दी सफाई

Representational Image |

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक को कुछ यात्रियों द्वारा पकड़कर खंभे से बांधे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

मोबाइल चोरी के संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज

मामले में गाजियाबाद जीआरपी थाना प्रभारी मनोज चौधरी के अनुसार, युवक के साथ मारपीट किए जाने अथवा मोबाइल चोरी के संबंध में थाने में किसी शिकायतकर्ता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में मोबाइल चोरी की बात सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

युवक छह बोतल अवैध शराब बरामद होने के मामले में गिरफ्तार

जीआरपी के अनुसार, उक्त युवक को छह बोतल अवैध शराब बरामद होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोप की पुष्टि किए जाने के संबंध में किसी शिकायत या दर्ज मामले से इनकार किया है।

यह भी पढ़ेंः भू-राजनीतिक संघर्ष और एआई वैश्विक सुरक्षा को दे रहे हैं नया आकार, डब्ल्यूईएफ ने की सार्वजनिक-निजी सहयोग की वकालत

Related to this topic: