प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरएमएल के 194 कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

योगी आदित्यनाथ ने आरएमएल के 194 तकनीकी कार्मिकों को बांटे नियुक्ति पत्र, युवाओं ने की पारदर्शी भर्ती की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएमएल संस्थान के 194 तकनीकी संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

योगी आदित्यनाथ ने आरएमएल के 194 तकनीकी कार्मिकों को बांटे नियुक्ति पत्र युवाओं ने की पारदर्शी भर्ती की सराहना

Yogi Adityanath distributes appointment letters to 194 RML technical staff |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएमएल संस्थान के 194 तकनीकी संवर्ग के कार्मिकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चयनित अभ्यर्थियों में एमएलटी, ओटी टेक्नीशियन और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर युवा शामिल हैं, जिन्हें महज डेढ़ महीने के भीतर और कम आवेदन शुल्क में यह सफलता मिली है।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं की प्रतिक्रिया

बिहार के रहने वाले और ओटी टेक्नीशियन पद पर चयनित प्रिंस कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्हें करीब 1180 रुपये खर्च करने पड़े और जुलाई के अंत में परीक्षा होने के बाद अब 13 सितंबर को नियुक्ति पत्र मिल गया। उन्होंने कहा कि बिना किसी अनावश्यक खर्च या सिफारिश के उन्हें योग्यता के आधार पर यह नौकरी मिली है। एमएलटी पद पर चयनित आयुष शुक्ला और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन जितेंद्र सैनी ने भी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है और मेहनत करने वालों को उसका पूरा परिणाम मिल रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और रोजगार के अवसर

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पद पर चयनित गौरव कुमार झा और टेक्निकल ऑफिसर (परफ्यूजन) के पद पर चयनित अनुज कुमार शुक्ला ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे विकास पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आरएमएल और अन्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के विस्तार से उपचार बेहतर हो रहा है, जिससे प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' के लक्ष्य से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें:   ओमान के राजदूत ने की पीएम मोदी के वैश्विक दृष्टिकोण की सराहना, शांतिपूर्ण संवाद पर दिया जोर

Related to this topic: