प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चीनी कंपनियों का बांग्लादेश में अरबों का निवेश

11 चीनी कंपनियों ने बांग्लादेश में 9.21 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा

ग्यारह चीनी कंपनियों ने बांग्लादेश में 9.21 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

11 चीनी कंपनियों ने बांग्लादेश में 921 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा

चीनी कंपनियों का बांग्लादेश में अरबों का निवेश |

ढाका,(बांग्लादेश)। बांग्लादेश में निवेश को लेकर चीन की रुचि लगातार बढ़ रही है। 11 चीनी कंपनियों ने देश में कुल 9.21 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव दिया है। ये कंपनियां विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़ी हैं। 25 जून को बीजिंग में इन 11 कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ व्यापार प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश निवेश विकास प्राधिकरण (BIDA) के अध्यक्ष आशिक चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा, कि नव-निर्वाचित सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता लौट रही है। उन्होंने संभावित निवेशकों को भरोसा दिलाया, कि देश में निवेश के लिए अनुकूल और स्थिर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया, कि बांग्लादेश ने पहली बार पांच वर्षों का कर (टैक्स) ढांचा पेश किया है, जिससे निवेशकों को भविष्य की कर नीतियों को लेकर स्पष्टता और भरोसा मिलेगा। चौधरी ने कहा, कि सरकार का यह कदम दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करने और कारोबारी माहौल को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की पेशकश

इन प्रस्तावों में चाइना फ्यूचर एनर्जी ग्रुप ने गैस क्षेत्रों की खोज और विकास के लिए 250 मिलियन डॉलर, जबकि शंघाई एसयूएस एनवायरनमेंट ने वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं के लिए 890 मिलियन डॉलर निवेश की पेशकश की है।

रोजगार सृजित करने की योजना

चाइना सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन ने 650 मिलियन डॉलर के निवेश से मोंगला पोर्ट इकोनॉमिक ज़ोन विकसित करने, बॉन्डेड वेयरहाउस बनाने और लगभग 50,000 रोजगार सृजित करने की योजना पेश की है। वहीं, शेन्ज़ेन कैफा टेक्नोलॉजी ने इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर निर्माण के लिए 250 मिलियन डॉलर निवेश का प्रस्ताव दिया है। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एसएफ एक्सप्रेस ने मोंगला में कोल्ड-चेन और बॉन्डेड वेयरहाउस सुविधाओं के विकास के लिए 180 मिलियन डॉलर निवेश की योजना बनाई है। हुआक्सिन टेक्सटाइल ने पायरा पोर्ट औद्योगिक क्षेत्र में पुनर्चक्रित कपास-धागा उत्पादन, लिथियम बैटरी निर्माण और 200 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 190 मिलियन डॉलर निवेश का प्रस्ताव रखा है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निवेश

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में झोंगक्सिन पर्यावरण संरक्षण समूह ने ई-कचरा रीसाइक्लिंग और निपटान परियोजना के लिए 1.65 अरब डॉलर निवेश की पेशकश की है। वहीं, सीआरआरसी ज़ियांग ने संयुक्त उद्यम के माध्यम से रोलिंग स्टॉक असेंबली प्लांट स्थापित करने के लिए 190 मिलियन डॉलर निवेश का प्रस्ताव दिया है। सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव सिचुआन रोड एंड ब्रिज ग्रुप की ओर से आया है, जिसने ढाका-चटोग्राम राजमार्ग पीपीपी परियोजना के लिए 4.5 अरब डॉलर निवेश की पेशकश की है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी निवेश

शिक्षा क्षेत्र में चाइना केपाई एजुकेशन ग्रुप ने 270 मिलियन डॉलर की लागत से 30,000 छात्रों की क्षमता वाला आधुनिक विश्वविद्यालय और व्यावसायिक शिक्षा औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है। वहीं, चाइना शेडोंग झोंगक्सिन फार्मास्युटिकल ने 190 मिलियन डॉलर के निवेश से बांग्लादेश में चीनी औषधीय जड़ी-बूटियों की बड़े पैमाने पर खेती का उद्योग विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः आराम और आधुनिकता के फ्यूजन से बदला महिलाओं का लाइफस्टाइल

Related to this topic: