Alaska : अमेरिका के अलास्का राज्य में शनिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते दिखे. USGS ने बताया कि 11:41 बजे याकुतत के उत्तर पूर्व में भूकंप दर्ज किया गया.
अलास्का में 7.0 तीव्रता का भूंकप दर्ज किया गया, कनाडा में भी झटके.. |
Alaska Earthquake : अमेरिका के अलास्का राज्य में शनिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. कनाडा के भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते दिखे. USGS ने बताया कि 11:41 बजे याकुतत के उत्तर पूर्व में भूकंप दर्ज किया गया. इसके बाद 5 तीव्रता के कई आफ्टरशॉक्स भी आए. अमेरिका मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. यह भूकंप काफी शक्तिशाली माना जा रहा है. भूंकप को आस - पास के कई इलाकों में महसूस किया गया.

अलास्का 'earthquake center' ने बताया
भूवैज्ञानिकों को कहना है कि जिस क्षेत्र में भूकंप आया है. यह सामान्य गतिविधि है. अलास्का earthquake center के मुताबिक, 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स आए हैं. इनमें से कुछ 5.0 की तीव्रता वाले थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, आने वाले कई दिनों तक आफ्टरशॉक्स आने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390
Dantewada : 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इसमें 12 महिला नक्सली शामिल हैं. 27 नक्सलियों पर इनाम हैं, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को इन नक्सलियों ने हथियार डाले.