वॉशिंगटन। ईरान के साथ टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिका की तरफ से महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया गया...
वॉशिंगटन। ईरान के साथ टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिका की तरफ से महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया गया है, जो सिर्फ 'एक पेज का ऑफर' नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा विस्तृत है। ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को राजनयिक प्रयासों से समाधान की संभावना को स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी मध्यस्तों के माध्यम से वॉशिंगटन से जो संदेश दिए जा रहे हैं उनका तेहरान लगातार आकलन कर रहा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान प्रयासों में शामिल है, जिसे 'एक पेज प्रस्ताव कहा जा रहा है, ट्रंप ने दस्तावेज के विवरण को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 'हां, यह एक पेज के प्रस्ताव से ज्यादा है। यह मूल रूप से एक आफर है, जिसमें कहा गया है कि वे परमाणु हथियार नहीं रखेंगे। वे हमें परमाणु धूल सौंपेंगे। इसके अलावा अन्य कई चीजें जो हम चाहते हैं।'
ट्रंप ने इशारा किया कि मौखिक सहमति जरूरी नहीं कि सुनिश्चित समाधान का संकेत हो। ट्रंप ने कहा कि 'वे सहमत हैं। उनकी सहमति का ज्यादा मतलब नहीं है, क्योंकि वे अगले दिन भूल जाएंगे कि वे सहमत थे। आप जानते ही हैं, हमें नेताओं के अलग - अलग समूहों को डील करना होता है।'
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-said-ceasefire-in-effect-despite-clashes-near-hormuz/195052