प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरानी हमले के खिलाफ अरब...

ईरानी हमले के खिलाफ अरब व इस्लामिक देशों ने की बैठक

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के घटनाक्रमों को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, प्रमुख अरब और इस्लामिक देशों के विदेशमंत्रियों ने रियाद में मंत्रिस्तरीय परामर्श बैठक की।

ईरानी हमले के खिलाफ अरब व इस्लामिक देशों ने की बैठक

Arab and Islamic Nations Unify Against Iranian Aggression |

रियाद (सऊदी अरब)। पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के घटनाक्रमों को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, प्रमुख अरब और इस्लामिक देशों के विदेशमंत्रियों ने रियाद में मंत्रिस्तरीय परामर्श बैठक की। सऊदी अरब विदेश मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार, बैठक में ईरान के हमले पर विचार किया गया।

बैठक में शामिल देशों ने एकजुट होकर दिया संदेश

बयान के अनुसार, बुधवार को हुई बैठक में अजरबैजान, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। उन्होंने पड़ोसी देशों के खिलाफ धमकियों को बिना शर्त समाप्त करने का आह्वान किया।

मंत्रियों ने हमलों व मिलिशिया समर्थन को रोकने की बताई जरूरत

बयान के अनुसार, मंत्रियों ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 (2026) के कार्यान्वयन का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें सभी हमलों को तत्काल रोकने, पड़ोसी राज्यों के खिलाफ किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई या धमकी को बिना शर्त बंद करने और अरब देशों में अपने संबद्ध मिलिशियाओं को समर्थन, वित्तपोषण और हथियार मुहैया कराने को बंद करने का आह्वान किया गया था, जो ईरान अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए और इन देशों के हितों के खिलाफ कर रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-slams-un-silence-over-killings-expressed-strong-objection/150294

ईरान ने UN सुरक्षा परिषद की चुप्पी पर उठाए सवाल, जताई कड़ी आपत्ति

Related to this topic: