प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इसके पहले गायब हो चुकी हैं कई महिलाएं

बलूचिस्तान में एक बलूच युवक गायब

क्वेटा। बलूचिस्तान के केच जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा एक और युवक को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ ही बलूचिस्तान में मानवाधिकार का बढ़ता संकट उजागर हुआ।

बलूचिस्तान में एक बलूच युवक गायब

बलूचिस्तान में एक बलूच युवक गायब

इसके पहले गायब हो चुकी हैं कई महिलाएं 

क्वेटा। बलूचिस्तान के केच जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा एक और युवक को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ ही बलूचिस्तान में मानवाधिकार का बढ़ता संकट उजागर हुआ। इसके पहले कई महिलाएं भी गायब हो चुकी हैं। इस तरह युवको और महिलाओं के गायब  होने का घटनाओं से बलूचों में गहरा रोष व्याप्त है। वहां लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात मंड के गोवक क्षेत्र में देर रात चलाए गए अभियान में यासिर नाम के युवक हिरासत में लिया गया था। परिवार वालों के मुताबिक  उसे सुबह 3 बजे हिरासत में लिया गया, तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों से बार बार संपर्क किए जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली कि वह कहां है।
'बलूचिस्तान पोस्ट' के मुताबिक यासिर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस घटना के बाद जबरन गायब किए जाने की लगातार घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना हा कि यह कृत्य अमानवीय है।  इन समूहों का कहना है कि ऐसी घटनाएं नियमित सी हो गई हैं। वहीं आजादी के लिए संघर्ष कर रहे बलूचों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिय जा रहा है। महिलाओं के गायब होने का घटनाओं के विरोध में पूरे बलूचिस्तान में लगातार आंदोलन ह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः

जेलेंसकी ने कहा-कमजोर शांति समझौते को नहीं मानेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/world/zelensky-denied-any-weak-agreement/103251

Related to this topic: