Canada : वीडियो संदेश के जरिए कनाडा के पीएम कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी का जवाब दिया है.
Canada : वीडियो संदेश के जरिए कनाडा के पीएम कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी का जवाब दिया है. उन्होंने देशवासियों से कनाडाई सामान खरीदने का आह्वान किया. कनाडा के पीएम कार्नी ने रविवार को कहा कि कनाडाई लोग कनाडा का सामान खरीदेंगे.
कार्नी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनके देश की अर्थव्यवस्था विदेश से खतरे में है. कनाडाई लोगों ने एक विकल्प चुना है. उस पर वे ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वे नियंत्रित कर सकते हैं. दूसरे देश क्या करते हैं? उसको नियंत्रित नहीं किया जा सकता.
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने अपने ट्रुथ अकाउंट पर लिखा था कि वे 'ड्रॉप ऑफ पोर्ट' बनाने जा रहे हैं. चीन कनाडा को जिंदा खा जाएगा, उसे पूरी तरह निगल जाएगा. जिसमें उसके बिजनेस, सामाजिक ताना-बाना और जीने का तरीका सबकुछ खत्म हो जाएगा.

ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई डील करता है तो कनाडाई सामानों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184