प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चीन ने जापानी राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध

चीन ने जापानी राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध, ताईवान पर PM ताकाइची की टिप्पणी को बताया खतरनाक

बीजिंग। चीनी उपविदेश मंत्री सुन वेइतोंग ने 13 नवंबर को चीन में जापानी राजदूत केंजी कनासुगी को तलब किया और जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के चीन के संबंध में गलत बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई।

चीन ने जापानी राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध ताईवान पर pm ताकाइची की टिप्पणी को बताया खतरनाक

चीन ने जापानी राजदूत को तलब किया

बीजिंग। चीनी उपविदेश मंत्री सुन वेइतोंग ने 13 नवंबर को चीन में जापानी राजदूत केंजी कनासुगी को तलब किया और जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के चीन के संबंध में गलत बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई।
सुन वेइतोंग ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हाल ही में एक संसदीय बहस के दौरान ताईवान के बारे में स्पष्ट रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने ताईवान जलडमरूमध्य मुद्दे में संभावित सैन्य हस्तक्षेप का संकेत दिया था। जो अत्यंत गंभीर और नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है। चीन के बार-बार विरोध के बावजूद, जापान अपने झूठे बयानों पर अड़ा हुआ है और उन्हें वापस लेने से इनकार कर रहा है। चीन इस पर अपनी कड़ी नाराजगी और कड़ा विरोध जताता है और जापान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है।

ताईवान टिप्पणी पर चीन भड़का

सुन वेइतोंग ने उल्लेख किया कि ताईवान पर साने ताकाइची की टिप्पणियां बेहद ग़लत और ख़तरनाक हैं। यह चीन के आंतरिक मामलों में स्पष्ट हस्तक्षेप है, अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है, युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को गंभीर रूप से नष्ट करती है, एक-चीन सिद्धांत और चीन-जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेज़ों की भावना का गंभीर उल्लंघन है, चीन-जापान संबंधों की राजनीतिक बुनियाद को गंभीर क्षति पहुंचाती है। चीनी जनता की भावनाओं को गंभीर ठेस पहुँचाती है। 1.4 अरब चीनी जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

यह भी पढ़े: UN महासचिव गुटेरेस से मिले जयशंकर

https://www.primenewsnetwork.in/india/jaishankar-meets-un-chief-talks-global-issues/97622

Related to this topic: