प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एलन मस्क वेनेजुएला को देंगे एक माह फ्री इनटरनेट...

एलन मस्क वेनेजुएला को देंगे एक माह फ्री इनटरनेट सेवा

अरबपति एलन मस्क की कंपनी 'स्पेस एक्स' की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक ने ऐलान किया है कि वह वेनेजुेला के लोगों को तीन फरवरी तक मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी।

एलन मस्क वेनेजुएला को देंगे एक माह फ्री इनटरनेट सेवा

Elon Musk will give Venezuela one month of free internet service |

वाशिंगटन। अरबपति एलन मस्क की कंपनी 'स्पेस एक्स' की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक ने ऐलान किया है कि वह वेनेजुेला के लोगों को तीन फरवरी तक मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर स्टारलिंक के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, कि वह वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में यह सर्विस दे रहे हैं।

स्टारलिंक ने अपने संदेश में कहा कि वह सीमित समय के लिए वेनेजुएला के नागरिकों को बिना शुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी दे रही है, ताकि मौजूदा हालात में संचार बाधित न हो और लोग जुड़े रह सकें। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है, जब वेनेजुएला तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों से गुजर रहा है।

'स्पेस एक्स’ द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है स्टारलिंक

स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी 'स्पेस एक्स’ द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा यानी लो अर्थ ऑर्बिट में हजारों छोटे उपग्रहों के नेटवर्क का उपयोग करके दुनिया भर में, खासकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड, कम लेटेंसी वाला ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करती है। इससे वहां भी इंटरनेट पहुंचाई जा सकती है जहां पारंपरिक इंटरनेट (जैसे फाइबर या मोबाइल टावर) की पहुंच मुश्किल होती है। यह ीचडिश एंटीना के माध्यम से सीधे उपग्रहों से जुड़कर काम करता है, जिससे तेज स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग संभव होती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/manufacturing-sector-growth-slows-reaching-a-two-year-low/103560

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि दर दिखी सुस्ती, पहुंची दो साल के निचले स्तर पर

Related to this topic: