प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में जबरन गायब करने का सिलसिला...

बलूचिस्तान में जबरन गायब करने का सिलसिला जारी

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में सुरक्षाबलों के कई छापों में लोगों को जबरन गायब किए जाने के नए आरोप सामने आए हैं...

बलूचिस्तान में जबरन गायब करने का सिलसिला जारी

बलूचिस्तान में जबरन गायब करने का सिलसिला जारी |

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में सुरक्षाबलों के कई छापों में लोगों को जबरन गायब किए जाने के नए आरोप सामने आए हैं। 'बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, हब चौकी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आठ फरवरी की देर रात को गुलशन अमीराबाद के घरों में सुरक्षाबल वाले घुस गए और कई लोगों को हिरासत में लेकर साथ लेते गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया और कई लोगों को लेते गए। सुरक्षा बलों ने न गिरफ्तारी की कोई औपचारिक वजह बताई और न ही बताया कि कहां ले जा रहे हैं। 'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार, संबंधियों ने चार भाइयों के नाम गिनाए जिन्हें सुरक्षा बल वाले ले गए। इनके अलावा एक व्यक्ति के सभी बेटों को लेते गए। संबंधित परिवारवालों का आरोप है कि सुरक्षाबल वाले उम्रदराज लोगों को भी गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/critical-minerals-alliance-will-transform-india-into-a-global-hub-transforming/132140

Related to this topic: