Washington : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार (स्थानीय समय के अनुसार) को कहा कि..
Washington : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार (स्थानीय समय के अनुसार) को कहा कि अमेरिका को उस पर मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस बीच पता चला है कि ईरान ने अमेरिका से संपर्क कर वार्ता के टेबल पर आने को कहा है।
एयर फोर्स 1 पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ईरानी नेताओं ने वाशिंगटन से संपर्क कर राजनय माध्यम से वार्ता के लिए कहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान उनसे राजनयिक स्तर पर वार्ता चाहता है। ट्रंप ने इसका सकारात्मक जवाब दिया।
उन्होंने कहा ने कहा कि ईरान के नेताओं ने कल संपर्क किया। वे वार्ता करना चाहते हैं। ईरान वार्ता चाहता है। बातचीत के दौरान ट्रंप ने आगे कहा कि वार्ता की व्यवस्था की प्रक्रिया जारी है लेकिन साथ में यह भी चेतावनी दी कि ईरान की जमीनी हकीकत अमेरिका को कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकती है।
जल्द कार्रवाई संभव : लिंडसे
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान पर जल्द कार्रवाई कर सकता है। लोगों को संबोधित करते हुए ग्राहम ने कहा कि ईरान संबंधी घटनाएं किसी भी क्षण उजागर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मै यह नहीं जानती कि क्या होगा, लेकिन रात में भी हो सकता है। यह बस अभी की बात है। लिंडसे ने कहा - 'इस अत्याचारी शासन का अंत होना ही चाहिए। ईरान के भले लोगों के लिए, हम लोगों के लिए और इजरायल के लोगों के लिए हम चाहते है कि इस शासन का अंत हो जाए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-responds-to-german-chancellor-statement-defence-procurement-entirely/104648