नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हामिदुल्लाह को एक सप्ताह में दूसरी बार तलब किया। हामिदुल्लाह निर्धारित समय के तुरंत बाद साउथ ब्लॉक स्थित मंत्रालय पहुंचे।
भारत ने बांगलादेश के उच्चायुक्त को फिर तलब किया
वीजा सेंटर में हुई तोड़फोड़ पर चिंता जताई
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हामिदुल्लाह को एक सप्ताह में दूसरी बार तलब किया। हामिदुल्लाह निर्धारित समय के तुरंत बाद साउथ ब्लॉक स्थित मंत्रालय पहुंचे।
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया जब कुछ ही घंटे पहले ढाका में बांग्लादेश सरकार ने प्रणय वर्मा, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर भारत में बांग्लादेशी राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम ने भारतीय दूत को विदेश कार्यालय बुलाया।
ढाका की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय उच्चायुक्त को 20 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग और उच्चायुक्त के आवास के बाहर हुई घटनाओं तथा 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी स्थित वीजा सेंटर में हुई तोड़फोड़ को लेकर अवगत कराया गया। बयान में कहा गया कि ये घटनाएं विभिन्न चरमपंथी तत्वों द्वारा की गईं।
बांग्लादेश ने भारत में स्थित अपने विभिन्न राजनयिक मिशनों के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर भी गहरी चिंता जताई बयान में कहा गया कि ऐसे कृत्य न केवल राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता के मूल्यों को भी कमजोर करते हैं।
इसे भी पढ़ें
ब्राह्मण विधायकों की बाटी चोखा पार्टी से यूपी की सियासत गर्म
https://www.primenewsnetwork.in/state/brahman-mla-unite-bjp-polytics-hot/102359