प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लंदन में 'अदानी ग्रीन इलेक्ट्रिफिकेशन डायलॉग'

अदानी ग्रीन डायलॉग में बोले जुगेशिंदर सिंह, पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं से कहीं आगे निकल जाएगा भारत

लंदन में आयोजित अदानी ग्रीन इलेक्ट्रिफिकेशन डायलॉग में अदानी समूह के CFO जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि पिछले 12-15 वर्षों में हुए आर्थिक सुधारों के कारण भारत पेरिस जलवायु लक्ष्यों को पार कर जाएगा।

अदानी ग्रीन डायलॉग में बोले जुगेशिंदर सिंह पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं से कहीं आगे निकल जाएगा भारत

जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह, मुख्य वित्तीय अधिकारी, अदानी समूह | ANI

लंदन: अदानी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह ने लंदन के साइंस म्यूजियम में आयोजित पहले 'अदानी ग्रीन इलेक्ट्रिफिकेशन डायलॉग' में भारत के हरित भविष्य को लेकर बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत पेरिस जलवायु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को न केवल समय पर पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में है, बल्कि वह इन लक्ष्यों को व्यापक रूप से पार कर जाएगा।

भारत सरकार ने सूक्ष्म आर्थिक स्तर पर किए सुधार

उद्घाटन सत्र के दौरान मीडिया से विशेष बातचीत में सिंह ने कहा, 'पिछले 12 से 15 वर्षों में भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म आर्थिक स्तर पर किए गए सुधार और गहन बदलाव इतने व्यापक हैं कि हम पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं से कहीं आगे निकल चुके हैं। भारत पूरी दुनिया को पेरिस समझौते के लक्ष्यों के करीब लाएगा।'

स्वच्छ ऊर्जा और गिरती लागत से बदलेगा वैश्विक अर्थशास्त्र

इस संवाद में नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और ऊर्जा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और इस बात पर चर्चा की कि व्यापक विद्युतीकरण किस तरह ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है।

जीवाश्म ईंधन की लागत और प्रदर्शन में सुधार की गति धीमी

ऊर्जा परिवर्तन आयोग (ETC) के सह-अध्यक्ष लॉर्ड एडायर टर्नर ने कार्यक्रम में कहा कि 'इलेक्ट्रोटेक स्टैक' की लागत हर 15 साल में लगभग 90% तक कम हो रही है। इसकी तुलना में जीवाश्म ईंधन की लागत और प्रदर्शन में सुधार की गति बेहद धीमी है। उन्होंने होर्मुज संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भर रहने वाले भारत जैसे देशों के लिए घरेलू नवीकरणीय और परमाणु ऊर्जा क्षमता का निर्माण करना ही भविष्य की भू-राजनीतिक अस्थिरता से बचने का एकमात्र मार्ग है।

बड़े पैमाने पर 'ऊर्जा भंडारण' और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने पर जोर

इससे पहले, अदानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदानी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच किफायती, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर 'ऊर्जा भंडारण' और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने पर जोर दिया।

Related to this topic: