प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत: तेहरान ने दी लैंड बॉर्डर से सुरक्षित निकलने की इजाजत

ईरान ने देश के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी नागरिकों को उसके लैंड बॉर्डर से बाहर जाने की अनुमति देने की घोषणा की है।

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत तेहरान ने दी लैंड बॉर्डर से सुरक्षित निकलने की इजाजत

Iran Allows Foreign Students to Exit via Land Borders Amid Rising Tensions |

तेहरान (ईरान)। पश्चिम एशिया में बढ़ते टेंशन के कारण ईरान में फंसे भारत सहित विभिन्न देशों के स्टूडेंट्स को तेहरान ने राहत देते हुए घोषणा की है कि देश के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी नागरिकों को उसके लैंड बॉर्डर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

परीक्षाओं और थीसिस पर राहत

इसके अलावा, स्टूडेंट्स को बाद में अपने टर्म-एंड एग्ज़ाम देने और अपनी डॉक्टोरल थीसिस डिफेंड करने की इजाज़त दी जाएगी। देश के विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि इसकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान में विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानें कुछ समय के लिए बंद हैं और उसका एयरस्पेस इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए बंद है।

इवैक्युएशन में लॉजिस्टिक चुनौतियां

भारतीय अधिकारियों ने अपने स्टूडेंट्स को ईरान छोड़ने के लिए बार-बार एडवाइज़री जारी की हैं, लेकिन एयरस्पेस बंद होने और लॉजिस्टिक दिक्कतों ने इवैक्युएशन की कोशिशों को मुश्किल बना दिया है। अगले 15 दिनों के लिए संचालन सस्पेंड किए जाने के कारण तेहरान, उर्मिया और दूसरे इलाकों के स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट जैसी ज़रूरी सर्विसेज़ तक सीमित पहुंच मिल पा रहा है।

ग्राउंड जीरो से स्टूडेंट्स का डर

श्रीनगर की एक स्टूडेंट आयशा ने बताया कि, "हम सब के पास इंटरनेट का एक्सेस नहीं है। हमें हर 15 मिनट में बम की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं। यहाँ बहुत परेशानी हो रही है। जब हमारी एम्बेसी ने हमें ईरान छोड़ने की एडवाइज़री दी, तब हमारी यूनिवर्सिटी ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर तुम चले गए, तो फेल हो जाओगे। यूनिवर्सिटीज़, हॉस्पिटल और सब कुछ अभी 15 दिनों के लिए बंद है। हम एम्बेसी के बहुत शुक्रगुजार हैं और हम उनके संपर्क में हैं। वे भी अभी बेबस हैं क्योंकि हर देश से यहाँ एयरस्पेस बैन है। हम निकल नहीं पा रहे हैं।"

पड़ोसी देशों की ओर सुरक्षित रूट

एक और स्टूडेंट मुसर्रफ ने बढ़ते टेंशन और हाल की मिसाइल एक्टिविटी पर ज़ोर देते हुए कहा, "हम उर्मिया में हैं। यहां का माहौल बहुत टेंशन वाला है। सुबह करीब 9 बजे, मैंने कम से कम 6 मिसाइलें देखीं। यूनिवर्सिटी अब कोऑपरेट कर रही है। हम एम्बेसी के कॉन्टैक्ट में हैं और उन्होंने कहा है कि वे हमें डिटेल्स देंगे कि अब क्या करना है। तेहरान में सब कुछ बहुत टेंशन वाला है। अगर हो सके तो उन्हें (इवैक्यूएटिंग करते समय) प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यूनिवर्सिटी बसें अलॉट करेगी और हमें आर्मेनिया या अज़रबैजान के बॉर्डर तक पहुंचने में मदद करेगी और एम्बेसी हमें अगले स्टेप के बारे में बताएगी।"

दूतावास की कोशिशें और सुरक्षा चिंताएं

इंडियन एम्बेसी स्टूडेंट्स के साथ लगातार संपर्क में है, और आर्मेनिया और अज़रबैजान जैसे पड़ोसी देशों में इवैक्यूएशन रूट्स पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेशनल एयरस्पेस पर रोक और मिसाइल हमलों के कारण तुरंत इवैक्यूएशन एक मुश्किल चुनौती बनी हुई है। स्टूडेंट्स व उनके परिवार सुरक्षा, कम्युनिकेशन ब्लैकआउट और मदद में देरी को लेकर चिंता जता रहे हैं, जो इस बढ़ते संकट के बीच उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कोऑर्डिनेटेड इंटरनेशनल कोशिशों की ज़रूरत को दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/190-acres-of-industrial-land-allotted-in-pm-mitra-park-virudhnagar/146677

विरुधुनगर के पीएम मित्र पार्क में 190 एकड़ भूमि आवंटित, ₹2,192 करोड़ का होगा निवेश

Related to this topic: