प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ईरान ने तेल टैंकर 'स्काईलाइट' को...

ईरान ने तेल टैंकर 'स्काईलाइट' को बनाया निशाना, 15 भारतीय सुरक्षित

सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में पलाऊ देश के झंडे वाले 'स्काईलाइट' नामक एक तेल टैंकर को निशाना बनाया है।

ईरान ने तेल टैंकर स्काईलाइट को बनाया निशाना 15 भारतीय सुरक्षित

Iran Attacks Oil Tanker, 15 Indian Crew Rescued |

मस्कट (ओमान)। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद से ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में पलाऊ देश के झंडे वाले 'स्काईलाइट' नामक एक तेल टैंकर को निशाना बनाया है। 

20 सदस्यों में 4 घायल, सभी को सुरक्षित निकाला गया

ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक घटना खासब बंदरगाह से लगभग पांच नॉटिकल मील उत्तर में हुई। जहाज पर कुल 20 चालक दल के सदस्य सवार थे। इसमें 15 भारतीय और पांच ईरानी नागरिक हैं। सेंटर ने कहा कि, "हमले में चार लोग घायल हुए हैं। सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों का उपचार जारी है।"

वैश्विक तेल व्यापार पर खतरा

ओमान के अधिकारियों ने अभी तक हमले के स्रोत या टैंकर को हुए नुकसान के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है। गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मूज दुनिया भर में तेल शिपिंग के लिए एक रणनीतिक रास्ता है। सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान की नेवी ने वहां से किसी भी जहाज के न गुजरने को लेकर चेतावनी जारी की है। इससे दुनिया के तेल व्यापार पर कफी बुरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/middle-east-crisis-mass-flight-cancellations-in-india-amid-rising-tensions/146624

ईरान-इजराइल तनाव: दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 और मुंबई हवाई अड्डे पर 125 उड़ानें रद्द

Related to this topic: