प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान में बस हादसे में 11 की मौत

ईरान में पलटी यात्री बस, 11 लोगों की मौत और 24 घायल; चालक को आई थी नींद

ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर एक यात्री बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। ड्राइवर को नींद आने से यह भीषण हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर।

ईरान में पलटी यात्री बस 11 लोगों की मौत और 24 घायल चालक को आई थी नींद

11 killed in Iran bus accident |

तेहरान (ईरान)। ईरान में एक यात्री बस पलटने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय यातायात पुलिस के अनुसार, चालक थका हुआ था और उसे नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बस कहां जा रही थी।

ईरान में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय

ईरान का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की व्यापक अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं प्रमुख कारण हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर के कई अन्य वाहनों से टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।
​(इनपुट: PTI)

यह भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति ने परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा से किया इनकार

Related to this topic: