प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान में गहराता मानवीय संकट

ईरान में मानवीय संकट गहराया, 1,300 लोग मारे गए

ईरान में मानवीय संकट संवेदनशील स्तर तक पहुंच गया है। मौजूदा शत्रुता बरकरार है और काफी संख्या में लोग मारे गए हैं।

ईरान में मानवीय संकट गहराया 1300 लोग मारे गए

1,300 Dead as Airstrikes Hit Tehran |

तेहरान। ईरान में मानवीय संकट संवेदनशील स्तर तक पहुंच गया है। मौजूदा शत्रुता बरकरार है और काफी संख्या में लोग मारे गए हैं। इसके अलावा पूरे देश में लोगों को सामूहिक तौर पर एक जगह से दूसरे जगह जाना पड़ा है।

अब तक मारे जा चुके हैं 1300 लोग

एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में ईरान में लोगों के मारे जाने की संख्या बढ़ती जा रही है। 'अल जजीरा' के अनुसार, काफी ज्यादा विनाश हुआ है। सरकारी आकड़े बताते हैं कि जब से हिंसा शुरू हुई है तब से 1,300 लोग मारे गए हैं। लड़ाई की तीव्रता इतनी कि एक लाख लोगों को अपने स्थान से अन्यत्र जाना पड़ा है क्योंकि सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान के कारण बहुत से लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

तत्काल सहायता बढ़ाने की मांग

इस तरह के सामूहिक विस्थापन के कारण राहत के प्रयासों पर दबाव पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की शरणारार्थियो से जुड़ी एजेंसी ने सहायता बढ़ाने की तत्काल मांग की है। मानवीय स्थिति खराब हो रही है, इसी बीच इजराइल सुरक्षा बलों ने कहा है कि उसकी वायुसेना राजधानी तेहरान में चुनिंदा सैन्य ठिकनों पर हमला करेगी। 'एक्स' पर सेना के आधिकारिक पोस्ट में कहा गया है- हमला: ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के तेल भंडारों के कई परिसरों हमला किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tibetan-women-raise-global-awareness-on-womens-rights/147958

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तिब्बती महिलाओं ने दुनिया से माँगा समर्थन

Related to this topic: