प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान-ब्रिटेन तनाव

ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी और एयर फोर्स को घोषित किया आतंकवादी संगठन

ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी और एयर फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। साथ ही MI6 को शत्रुतापूर्ण समूह करार दिया गया है।

ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी और एयर फोर्स को घोषित किया आतंकवादी संगठन

Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi |

तेहरान (ईरान)। ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए रॉयल नेवी और रॉयल एयर फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इसके अलावा खुफिया एजेंसी MI6 को शत्रुतापूर्ण समूह करार दिया गया है।

तेहरान और लंदन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। 1 नवंबर को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह फैसला देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और पिछले एक साल में ब्रिटेन की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के जवाब में लिया गया है।

कानूनी कार्रवाई और आरोप

ईरानी मंत्रालय ने ब्रिटेन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। बयान में कहा गया कि ब्रिटेन ने अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध में अपने सैन्य और लॉजिस्टिक बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। साथ ही 13 जुलाई 2026 को ब्रिटेन द्वारा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC को स्टेट थ्रेट्स एक्ट के दायरे में लाने का भी जिक्र किया गया।

रूस-अमेरिका तनातनी के बीच ईरान की चेतावनी

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने जुलाई में एक कानून के तहत IRGC को प्रतिबंधित किया था, जिसके समर्थन पर 14 साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं दूसरी ओर, ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ किसी भी नए संघर्ष का दायरा केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दायरा काफी बड़ा होगा।

कूटनीति और मध्यस्थता की कोशिशें

एक तरफ जहां तनाव बढ़ रहा है, वहीं कतरी मध्यस्थों के जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का कहना है कि प्रतिबंध हटाने और अमेरिकी सेना की मौजूदगी कम करने पर जलमार्ग दो दिन में खोला जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और अमेरिका जरूरत पड़ने पर परमाणु ठिकानों को निशाना बना सकता है।
(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दोहा या इस्तांबुल में जल्द हो सकती है अमेरिका-ईरान की बैठक

Related to this topic: