Iran China News : ईरान ने चीन के दो जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी. दुनिया को चौंका दिया है, क्योंकि...
Iran - China News : ईरान ने चीन के दो जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी. दुनिया को चौंका दिया है, क्योंकि ईरान ने कहा था कि सिर्फ अमेरिका और इजरायल के जहाजों को रोका जाएगा. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने चीन के दो जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से वापस भेजा.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि CSCL Indian Ocean और CSCL Arctic Ocean नाम के दो चीनी जहाज वापस लौट गए. Nour News के मुताबिक, ईरान ने अलग - अलग देशों के तीन कंटेनर जहाजों को वापस भेज दिया. उन देशों के जहाजों पर रोक लगा दी गई है. जो देश अमेरिका और इजरायल के सहयोगी देश हैं. वॉल स्ट्रीट जनरल ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ वही जहाज गुजर सकते हैं. जिन पर ईरान के लिए सामान ले जा रहे हैं.
इसमें कारें, कपड़े और दवाएं जैसे सामान शामिल हैं. इसके साथ ही इजरायल के रक्षा मंत्री काट्स ने ईरान को चेतावनी दी है कि ईरान पर हमले तेज किए जाएंगे. पेंटागन यह भी विचार कर रहा है कि मिडिल ईस्ट में 10,000 तक अतिरिक्त थल सैनिकों को भेजा. अमेरिका का कहना है कि ईरान पर हमला करने के विकल्प बढ़ाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147