प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान का यूएई पर हमले से इनकार

ईरान-यूएई तनाव बढ़ा, हमलों के आरोपों पर तेहरान का सख्त इनकार

संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर नागरिक ठिकनों पर हमले करने का आरोप लगाया। वहीं ईरानी सेना ने मंगलवार को UAE पर हमलों से इनकार किया है।

ईरान-यूएई तनाव बढ़ा हमलों के आरोपों पर तेहरान का सख्त इनकार

Iran Denies UAE Attack Claims, Issues Warning |

तेहरान (ईरान)। ईरान ने मंगलवार (स्थानीय समय) को संयुक्त अरब अमीरात के इन आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की है कि उसने हाल में अमीरात के फुजैरा में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद फिर नागरिक ठिकनों पर हमले किए हैं। साथ ही अमीरात की धरती से किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।

ईरानी सेना ने हमलों से किया इनकार

ईरान के सरकारी प्रसारक 'आईआरआईबी' पर ईरान की संयुक्त सैन्य कमान, खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में उसकी सेनाओं ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, उसने चेतावनी दी कि अगर खाड़ी देश ईरान के खिलाफ कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करता है तो तेहरान करारा जवाब देगा।

यूएई ने हवाई खतरों के बीच सक्रिय किया रक्षा तंत्र

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान से उत्पन्न हवाई खतरों के मद्देनजर, उसके हवाई रक्षा तंत्र लगातार दूसरे दिन आने वाली मिसाइलों और ड्रोनों को रोक रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने आगे कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि उसके तंत्र सक्रिय रूप से लक्ष्यों को निशाना बना रहे हैं।

विदेशी ताकतों को पनाह न देने की चेतावनी

हालांकि, ईरान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कथित घटनाओं में उसकी कोई संलिप्तता नहीं है। सैन्य प्रवक्ता ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात को अपनी धरती को विदेशी ताकतों द्वारा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कहा, 'हम चेतावनी देते हैं कि यूएई अमेरिकियों और ज़ायोनिस्टों और उनकी सैन्य बलों और उपकरणों का अड्डा नहीं बनना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/rbi-warns-against-fake-loan-waiver-scams/183138

कर्ज माफी के फर्जी विज्ञापनों को लेकर रिजर्व बैंक ने जारी की चेतावनी

Related to this topic: