प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऊर्जा संयंत्रों पर ईरानी ड्रोन हमला

कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला: पावर और वाटर प्लांट ठप, शुवाइख तेल क्षेत्र में लगी आग

कुवैत के दो पावर और वॉटर डिस्टिलेशन प्लांटों को ईरानी ड्रोनों ने निशाना बनाया है। इससे शुवाइख तेल क्षेत्र के एक बड़े कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी।

कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला पावर और वाटर प्लांट ठप शुवाइख तेल क्षेत्र में लगी आग

Iran Drone Strike Disrupts Kuwait Power Plants |

कुवैत सिटी। कुवैत के दो पावर और वॉटर डिस्टिलेशन प्लांटों को ईरानी ड्रोनों ने निशाना बनाया है। इससे शुवाइख तेल क्षेत्र के एक बड़े कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। 'अल जजीरा' ने कुवैत की सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी है। शुवाइख तेल क्षेत्र के कॉम्प्लेक्स में तुरंत आपात कालीन सेवाएं तैनात कर दी गईं। सरकारी एजेंसी 'कुना' के अनुसार, सीधे विस्फोट अथवा बाद में लगी आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान, बिजली उत्पादन ठप

गंभीर होती स्थिति के बारे में अपने समाचार में 'अल जजीरा' ने संकेत दिया है कि घटनास्थल पर अग्निशमन और आपात सेवाओं के दल लपटों को बढ़ने से रोकने और इस महत्वपूर्ण ऊर्जा अवस्थापना को नुकसान से बचाने के लिए जुटी हैं। कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिटें पूरी तरह ठप हो गई हैं। मंत्रालय ने इस हमले को आपराधिक करार दिया है।

खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और सप्लाई चेन पर गहराता खतरा

कुवैत में जरूरी ठिकानों पर हमले का यह सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे पहले भी ईरान द्वारा ड्रोन हमलों से शुवाइख तेल क्षेत्र के एक बड़े कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। इसके अलावा एक सरकारी दफ्तर की बिल्डिंग को भी ड्रोन हमले में काफी नुकसान पहुंचा था। लगातार हो रहे इन हमलों ने खाड़ी देशों की सप्लाई चेन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि इस ड्रोन स्ट्राइक में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है क्योंकि आशंका है कि आने वाले समय में ऐसे और भी हमले देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/transport-fares-and-freight-charges-surge-by-65-in-pakistan/154656

पाकिस्तान में महंगाई का बड़ा झटका, यात्री किराया 65% तक महंगा

Related to this topic: